logo

सोमेंद्र पोरवाल बने काप्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, व्यापारियों में हर्ष

सोमेंद्र पोरवाल बने काप्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष, व्यापारियों में हर्ष

(आज समाचार ब्यूरो) बिधूना (औरैया) 9 अप्रैल। केयर ऑफ पुलिस सैक्रिफ्सि संस्था के संस्थापक दर्श चौधरी ने बिधूना निवासी अपना दल एस के वरिष्ठ नेता एवं बिधूना व्यापार संगठन के संस्थापक सुर्मेंद्र पोरवाल को कॉप्स इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमेंद्र पोरवाल की इस नियुक्ति पर नगर के व्यापारी समाज द्वारा खुशी जाहिर की गई है। सुमेंद्र पोरवाल ने कॉप्स इंडिया के विषय में यहाँ विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कॉप्स इंडिया का गठन पुलिस विभाग के अच्छे और ईमानदार पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के बलिदान एवं वीरता , देश के लिए शहीद होने वाले जांबाज योद्धाओ के परिजनों के हितों के लिए कार्य करना है जिससे उनको उनकी सेवा काल के बाद विभागीय एवं एवं उनके परिजनों को होने वाली अन्य परेशानियों में उनकी सहायता करने के लिए कार्य करना शामिल है। उन्होंने बताया कि इसी तरह से पूर्व में भी

भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद ने उन्हें राष्ट्रीय कार्य समिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय अनुशासन समिति का अध्यक्ष बनाकर जिम्मेदारी दी थी। उसका भी उद्देश्य प्रशासन के विभिन्न विभागों में आम जनता को न्याय दिलाने का ही रहता था। व्यापारियों ने सोमेंद्र पोरवाल की इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद की है कि जनता और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संस्था के द्वारा कराए जाने का सार्थक प्रयास किया जाएगा। नगर पंचायत बिधूना के पूर्व सभासद राकेश कुमार गुप्ता (बंटू), हरिशंकर गुप्ता (दालमोट वाले), व्यापार मंडल की उपाध्यक्ष आशू सविता, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष संजीव पोवाल, फल विक्रेता राम आसरे, लक्ष्मी नारायण पोरवाल, कृष्णकांत स्वर्णकार, वीरू सेंगर, राजकुमार सिंह चौहान, शैलेंद्र सिंह, राहुल प्रजापति, दीपक राठौड़ सहित तमाम व्यापारियों ने श्री पोरवाल को बधाई दी है।

11
1465 views